फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex media incharge of azajm kha told

हमसे बयान दिलवा कर आजम खां ने कर लिया था सौदा :शानू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
ex media incharge of azajm kha told
रामपुर। आजम खां के पूर्व मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने कहा है कि हमने अखिलेश यादव के खिलाफ बयान दिलवा कर सौदा कर लिया गया। यह बात अखिलेश यादव को भी पता है कि मैंने बयान किसके कहने पर दिया था। शानू ने कहा कि हमसे बयान दिलवाया गया था। आजम खां के साहबजादे ने हमसे बयान देने के लिए कहा था।
विज्ञापन

शानू हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले एक बयान दिया था कि अखिलेश यादव नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं। उसी वक्त उन्होंने अब्दुल वाला भी बयान दिया था कि अब्दुल कब तक दरी बिछाएगा। शनिवार एक चैनल से बातचीत में शानू ने कहा कि नया सवेरा होना जरूरी है और नया सवेरा हो चुका है। रामपुर के लोगों को 45 साल में क्या मिला है। जुमले और जज्बाती भाषण से किसी का पेट नहीं भरता है। कहा कि आजम खां कभी किसी को पार्टी में आगे नहीं बढ़ने दिया। सिर्फ उन लोगों को टिकट दिया जो उनका रबर स्टैंप बनकर रहने को तैयार थे। मेरे अंदर क्या कमी थी। मुझे या किसी रामपुर वाले को एमएलसी क्यों नहीं बनवाया। सिर्फ इसलिए कोई उनके साहबजादे के लिए खतरा न बन जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा के उपचुनाव के बाद विधानसभा के उपचुनाव में भी आसिम राजा को टिकट दे दिया गया। आखिर ऐसी क्या विशेषता है उनके अंदर। आजम खां ने यादवों को बढ़ावा नहीं दिया, तुर्कों के किनारे पर लगाए रखा, पठानों को भी अहमियत नहीं दी। उनको यहां की जनता का सिर्फ वोट चाहिए था। आखिर जनता कब तक उनके जज्बाती भाषणों पर भरोसा करती है। जनता ने अब अपना फैसला सुना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed