फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex cm aakhilesh yadava will come today

नौ फरवरी को रामपुर में रहेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव..

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
ex cm aakhilesh yadava will come today
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ फरवरी को हैलीकॉप्टर से रामपुर आएंगे। वह पूरे दिन रामपुर और स्वार विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। विजय रथ पर सवार होकर नौ स्थानों पर उनका संबोधन होगा। हालांकि, उनका रात्रि विश्राम यहां रहेगा या नहीं, यह तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रामपुर में 14 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस क्रम में नौ फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव रामपुर आएंगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे उनका हैलीकॉप्टर यंगमैन के मैदान पर उतरेगा। यहां से वह एलआईसी चौराहे पर पहुंचेंगे, जहां से विजय रथ पर सवार हो जाएंगे। विजय रथ एलआईसी चौराहा होते हुए ईदगाह पहुंचेगा, जहां उनका संबोधन होगा। इसके बाद स्टार चौराहा, गांधी समाधि, बाब-ए-इल्म, तोपखाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय मार्ग होते हुए विजय रथ मोती मस्जिद के पास एलईडी तिराहे पर पहुंचेगा। यहां दोपहर डेढ़ बजे उनका संबोधन होगा। यहां से उनका विजय रथ जेल रोड पर पहुंचेगा, जहां जेल के निकट तिराहे पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से दोपहर साढ़े तीन बजे खौद चौराहे पर पहुंचेंगे। यहां जनता को संबोधित करने के बाद वह शाम को पांच बजे नरपतनगर पहुंचेंगे और उनका संबोधन होगा। नरपतनगर से विजय रथ मसवासी पहुंचेगा। साढ़े पांच बजे मसवासी में जनता को संबोधित करने के बाद विजय रथ शाम को छह बजे दढ़ियाल आएगा। यहां भी संबोधन होगा, जिसके बाद शाम को सात बजे वह टांडा पहुंचेंगे और जनता का संबोधन करेंगे। सपा सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू ने बताया कि उनका रात्रि विश्राम अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed