फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   evaluation of up board copy continous

Rampur News: यूपी बोर्ड की 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
evaluation of up board copy continous
रामपुर। यूपी बोर्ड की लगभग 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। एक अप्रैल से पहले ही मूल्यांकन का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चार मार्च को खत्म हो गई थीं। जनपद में दो केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।
विज्ञापन

राजकीय रजा इंटर कॉलेज में 57249 और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में 141081 उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। राजकीय रजा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके लिए 979 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। हालांकि इनमें 40 फीसदी परीक्षकों ने मूल्यांकन से किनारा कर लिया और उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए नहीं पहुंचे। शनिवार तक 162635 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। अब 35695 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष बची हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया है। एक अप्रैल से पहले ही सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed