फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   establishment day celebrated by bjp workers

जिले भर में भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
establishment day celebrated by bjp workers
रामपुर/स्वार/शाहबाद/मिलक/दढ़ियाल जिले भर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी का झंडा फहराया गया और मिठाई का वितरण किया गया।राम विहार स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद राष्ट्र गान हुआ। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी और पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल भी रहे। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं हाथों में झंडा लेकर रैली की शक्ल में झंडा यात्रा निकाली। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन भी किया गया। इस दौरान श्याम लाल एडवोकेट, अशोक विश्नोई, राजीव मांगलिक, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लोधी, रविंद्र सिंह रवि, संजय पाठक, शकुंतला लोधी, अवधेश शर्मा, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया और झंडा यात्रा निकाली। इस मौके पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के जिलाध्यक्ष वसीम ख़ान, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर फैसल मुमताज , नवीन देशप्रेमी, रानी ख़ान, डॉ. यमीन, इमरान पाशा, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वार में हिंदू समाज कल्याण धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारत माता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, जिला मंत्री पंकज सैनी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सैनी, अतुल अरोरा, प्रफुल्ल गुप्ता, प्रमोद सैनी, अमित सैनी, राजू मौर्य, अतर सिंह मौर्य, मुकुट लाल और हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाद में कस्बे स्थित भाजपा कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाते हुए झंडा फहराया गया और इसके बाद झंडा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता, नेतराम कश्यप, मनीष शर्मा, आशुतोष पाठक, अन्नू कृष्ण रावत, शिवा राणा, अमित चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।
मिलक में बुधवार को भाजपा नगर महामंत्री नन्हेराम पांडेय के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया, इसके पश्चात नगर में झंडा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, ऋषि पांडेय, राजीव कड़क सक्सेना, चंद्रप्रकाश शर्मा, राजकुमार माहेश्वरी, रवि शर्मा, विकास रुहेला आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही रठौंडा मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। जिसमें राम सिंह गंगवार, प्रेम बाबू भंगार, भागीरथ सिंह गंगवार, देवकीनंदन आदि मौजूद रहे।

दढ़ियाल में ग्राम पीपलीनायक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सेक्टर प्रभारी श्रीपाल सिंह, योगिंदर सिंह, वेदपाल सिंह, संजय कश्यप, अभिषेक कुमार, योगेश सैनी, संजय सिंह, रविशंकर, रोहताश सैनी और होशियार सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed