सीबीएसई की आॅल इंडिया क्विज में रामपुर का ईशान तीसरे स्थान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें से एक सेंट पॉल्स स्कूल में कक्षा दस के छात्र ईशान शर्मा भी है। जिन्होंने प्रतियोगिता में आल इंडिया लेवल पर तीसरा स्थान हासिल कर शहर और स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में धनश्री पाटिल, आर्मी स्कूल पुणे, महाराष्ट पहले और हर्ष अग्रवाल, दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रोहिणी दिल्ली दूसरे स्थान पर रहे।
ईशान बताते हैं कि ऑनलाइन क्विज का आयोजन 26 जुलाई को किया गया था। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वायुमंडल, गणित व अन्य विषयों पर आधारित 50 सवाल पूछे गए थे सीबीएसई द्वारा कुछ दिनों पूर्व प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया। जिसमें ईशान शर्मा ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
मिलेगा सर्टिफिकेट और नगद इनाम- ईशान को पुरस्कार के रूप में एक मेरिट सर्टिफिकेट और 25 सौ रुपये सीबीएसई द्वारा दिए जाएंगे। ईशान के व्यवसायी पिता संजय शर्मा कहते हैं कि किराना का उनका कारोबार है। उनके एक बेटा और एक बेटी है, जिसमें ईशान बड़ा हैं।
ईशान नगर के सेंट पॉल्स स्कूल में कक्षा दस के छात्र हैं। उसे इस तरह की प्रतियोगिताओं में शामिल होने की रुचि है। दो साल पहले एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वह तीसरे स्थान पर रहा था।