फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   encrochment removed

नाले पर बनी दुकानों पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
encrochment removed
रामपुर। नगर में लोगाें ने नालों पर दुकानें बना लीं हैं। इससे नालों की सफाई में परेशानी हो रही है। उचित सफाई न होने से सड़कों पर जलभराव हो जाता है, जिससे लोगाें को परेशानी उठानी पड़ती है। इससे निजात दिलाने के लिए गुरुवार को नगर पालिका टीम ने नालों पर बनी दुकानों को तोड़ने के लिए अभियान चलाया। लेकिन एक दुकान तोड़ते ही दुकानदार स्वयं ही दुकानें हटाने की मांग करने लगे। इस पर नगर अभियंता ने उन्हें एक दिन का समय देते हुए दुकान न हटाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण की भरमार है। किसी ने नाले, नालियों में स्लैब बनाकर अवैध निर्माण करा लिया है, तो किसी ने सड़कों के किनारे अवैध कब्जे कर लिए हैं। हालांकि, नगर पालिका की ओर से पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर अभियंता महेंद्र सिंह अपनी टीम और जेसीबी के साथ जिला अस्पताल रोड पर पहंचे। यहां भारतीय स्टेट बैंक के पास कुछ लोगों ने नाले के ऊपर ही अपनी दुकानें बना ली हैं। नगर पालिका की ओर से दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। एक दुकान तोड़ते ही अन्य दुकानदार स्वयं ही दुकानें हटाने के लिए समय देने की मांग करने लगे। इस पर नगर अभियंता महेंद्र सिंह ने दुकानदारों को दुकानें खुद हटाने के लिए दिन का समय दे दिया है। नगर अभियंता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। यदि किसी ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया तो उसके खिलाफ अतिक्रमण तो हटाने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed