फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Electricity workers will agitate if the demands are not met

मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन करेंगे विद्युतकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will agitate if the demands are not met
रामपुर। विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत कर्मियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पुराना पावर हाउस स्थित यूनियन कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन के केन्द्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सैयद शुएब हसन ने कहा कि जब से रामपुर में टीडीएस कंपनी आई है तब से 15 संविदा कर्मियों की मृत्यु हो चुकी है। तीन संविदा कर्मियों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। मगर अभी तक कंपनी ने किसी भी मृतक संविदा कर्मी के क्षतिपूर्ति से संबंधित कोई भी भुगतान नहीं किया कराया है। न तो अभी तक संविदा कर्मियों के ईएसआई कार्ड बने हैं, और न ही अभी श्रम विभाग में पंजीकरण ही हुआ है। चेतावनी दी कि यदि कंपनी पुराने संविदा कर्मियों को निकालने का प्रयास किया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

इसके लिए सभी कर्मचारी संघर्ष को तैयार रहें। बैठक को वामिक हुसैन खां, फरहान खां, सरफराज खां, अकरम खां, इमरोज अली, अजमल खां, शादाब खां, महफूज मियां, नितिन, नादिर कमाल, नदीम खां, राहत अली, शबीउल हसन, राशिद अली, शाहनवाज खां, इसरार अहमद, शादाब खां एवं इदन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वामिक हुसैन खां व संचालन मोहम्मद साजिद अली खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed