फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electric wire fell down in bullock cart, farmer died

बैलगाडी के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बैलगाड़ी में सवार किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
electric wire fell down in bullock cart, farmer died
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक किसान बैलगाड़ी पर सवार होकर मंगलवार को खेत जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार बैलगाड़ी पर गिर गया, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई और मवेशी झुलस गए। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहागीर ने घटना की सूचना किसान के परिजनों और बिजली कर्मी को दी। सूचना पर पहुंचे किसान के परिजन शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए।
विज्ञापन

घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के पसियापुरा चांदपुर गांव का है। यहां के किसान मोहम्मद अली (35) खेती किसानी करते थे। मंगलवार को बैलगाड़ी से खेत जा रहे थे। रास्ते में चांदपुर मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बैलगाड़ी पर गिर गया। कुछ देर बाद उधर से जा रहे राहगीर ने हादसा देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन फानन बिजली घर को फोन करने के बाद लाइन को बंद कराया गया और तार में फंसे किसान को निकाला, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। उसके मवेशी बुरी तरह झुलस गए। बाद में हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और किसान के शव को घर लेकर पहुंचे तो कोहराम मच गया। निरीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। परिजनों ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। शव को सुपुर्द- ए- खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed