{"_id":"62893fde90bbe7796b2ec6ca","slug":"electric-supply-disterb-dur-to-wind-rampur-news-mbd42883865","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से विद्युतापूर्ति हुई ठप,भीषण गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से विद्युतापूर्ति हुई ठप,भीषण गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शनिवार शाम जिलेभर में आई आंधी से विद्युतापूर्ति ठप हो गई है। जगह-जगह होर्डिंग और टीन शेड आंधी के साथ उड़ गए। आंधी चलने और कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल पाई है। रामपुर समेत जिलेभर की बिजली आंधी के कारण ठप पड़ी थी। लेकिन, जगह-जगह हुए फॉल्ट के चलते शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शनिवार की शाम करीब सात बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल घिर आए। तेज अंधड के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई। आंधी आने से पहले ही जिलेभर की विद्युतापूर्ति सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी गई थी। आंधी और बूंदाबांदी से जहां एक और बिजली चौपट हुई है वहीं, भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है। रामपुर शहर की बिजली आंधी के कारण ठप पड़ी थी।
शनिवार की शाम लगभग 6.40 बजे आसमान में बादल छाए और तेज हवा के झोंके आए। इसके चलते मौसम खुशगवार हो गया लेकिन बिजली आपूर्ति बंद करदी गई। लोगों ने आंधी की आशंका के चलते अपने अस्थाई प्रतिष्ठानों को कवर करना शुरु कर दिया लेकिन दस मिनट बाद हवा का वेग सामान्य हो चला। चूंकि आकाश में बादल छाए रहे और पश्चिम दिशा में बूंदाबादी हुई इसके चलते मौसम खुशगवार हो गया। इससे आमजन को गर्मी से निजात मिली। इस बीच बिजली आपूर्ति फिलहाल ठप है। आपूर्ति चालू होने पर ही ब्रेकडाउन होने न होने का पता लग सकेगा। मसवासी विद्युत अवर अभियंता वैभव कुमार ने बताया कि तेज हवा के चलते टांडा से मसवासी के बीच हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया है। जिसके कारण आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
शाहबाद और पटवाई में शनिवार की शाम आई आंधी से होर्डिंग और दुकानदारों के टीन शेड आंधी के साथ उड़ गए। विद्युतापूर्ति भी ठप हो गई है। मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहम मिली है। आंधी से आम की फसल को नुकसान होने की आशंका है।