{"_id":"6161e1368ebc3e655f210af1","slug":"electric-supply-disrupted-due-to-rat-rampur-news-mbd40561389","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग फीडर में घुसा चूहा, 65 गांवों में रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकमिंग फीडर में घुसा चूहा, 65 गांवों में रहा अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट (रामपुर)। बिजलीघर के इनकमिंग फीडर में शुक्रवार शाम एक चूहा घुस गया। इससे जोर की आवाज के साथ इनकमिंग फीडर में फाल्ट हो गया। इस खराबी के कारण क्षेत्र के करीब 65 गांवों में विद्युतापूर्ति ठप हो गई। जिससे पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। तकनीकी कमी का पता चलने पर कर्मचारियों के साथ अफसर भी मौके पर पहुंचे और शनिवार सुबह विद्युतापूर्ति बहाल हो सकी।
भोट बिजलीघर के इनकमिंग फीडर में शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक चूहा घुस गया। चूहे के इनकमिंग फीडर में घुसते ही जोर की आवाज के साथ ही फाल्ट हो गया और पूरे बिजलीघर की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। अचानक फाल्ट होने पर जेई चन्द्रिका यादव भी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए व पूरी रात बिजलीघर की तकनीकी समस्या के समाधान में जुटे रहे। शनिवार शुबह करीब नौ बजे तकनीकी टीम द्वारा इनकमिंग फीडर के सही करने पर विद्युतापूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान भोट बिजलीघर से जुड़े करीब 65 गांवों में 15 घंटे विद्युतापूर्ति ठप रही। वहीं, जेई चंद्रिका यादव ने बताया कि इनकमिंग फीडर में शाम करीब छह बजे एक चूहे के घुस जाने के कारण हुए फाल्ट से विद्युतापूर्ति बाधित हो गई थी। शनिवार सुबह तकनीकी समस्या का समाधान कर विद्युतापूर्ति बहाल कर दी गई है।