फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electric bill will deposite on cooprative soiety

अब सहकारी समितियों पर बिजली का बिल भी जमा कर सकेंगे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
electric bill will deposite on cooprative  soiety
रामपुर। अब जिला सहकारी बैंक अपने खाता धारकों के बिजली के बिल सहकारी समितियों के माध्यम से भी जमा करवाएगा। इसको लेकर बैंक की 24 सहकारी समितियों पर फिलहाल यह व्यवस्था शुरू हो गई है। सकारात्मक परिणाम आने के बाद बैंक की बाकी समितियों पर भी यह सेवा शुरू हो जाएगी। इससे जिले में बैंक के करीब तीन लाख ग्राहकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की ओर से ग्राहकों के लिए नई नई सहूलियतें दी जा रही हैं। फिर चाहे माइक्रो एटीएम हो या फिर किसानों को दिए जाने वाले किसान क्रेडिट कार्ड। इसके अलावा बैंक की ओर से अपनी समितियों के माध्यम से भी किसानों को सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि किसानों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इसी के क्रम में बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए बिजली बिल जमा करने की सुविधा भी दी है। जिले की 64 पैक्स समितियों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें से 24 समितियों पर तो काम भी शुरू हो गया है। समितियों पर बैंक के ग्राहक आते हैं और अपने विद्युत बिलों का भुगतान कर चले जाते हैं। जिला सहकारी बैंक के सचिव उपेंद्र कुमार सारस्वत ने बताया कि बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत ग्राहक अब अपनी समितियों के माध्यम से अपने बिजली बिलों का भी भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed