फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elections: SP increases suspense on Rampur seat, candidate not declared, talk of Akhilesh contesting elections

Lok Sabha Elections: रामपुर सीट पर सपा ने बढ़ाया सस्पेंस, प्रत्याशी घोषित नहीं, अखिलेश के चुनाव लड़ने की चर्चा

Tue, 26 Mar 2024 10:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 10:12 AM IST
सार

रामपुर लोकसभा सीट पर सपा ने अबतक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर पहले चरण में मतदान होना है। चर्चा है कि आजम से मुलाकात के बाद इस सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Elections: SP increases suspense on Rampur seat, candidate not declared, talk of Akhilesh contesting elections
अखिलेश यादव और आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने रविवार को दो और सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए लेकिन रामपुर सीट पर अभी तक कोई उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया है। लिहाजा इस सीट पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। इस सीट पर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के लड़ने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ रखा है।

विज्ञापन


जिले में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 27 मार्च तक नामांकन होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए सियासत तेज हो गई है। चुनाव के लिए इस वक्त नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


अभी तक किसी भी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं भाजपा ने चुनाव की घोषणा से पहले ही सांसद घनश्याम सिंह लोधी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने जीशान खां को शनिवार की देर शाम प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लोगों को उम्मीद थी कि सपा रविवार को रामपुर सीट से प्रत्याशी घोषित कर देगी। इसको लेकर दिन भर लोगों को इसका इंतजार भी रहा।

दिन भर इंतजार के बाद सपा ने मंडल की दो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन को टिकट दिया गया और बिजनौर से दीपक सैनी को टिकट दिया गया, लेकिन रामपुर से सपा ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया। 

रामपुर सीट को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा नेता आजम खां से सीतापुर जेल जाकर भी मुलाकात की थी और इस मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि सपा मुखिया अखिलेश यादव रामपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इस चर्चा के बाद सपा से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसके चर्चे रामपुर से लेकर लखनऊ तक हो रहे हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं।

26 और 27 को ही होना है नामांकन

लोकसभा चुनाव के लिए अब 26 व 27 मार्च को ही नामांकन होना है। नामांकन के अब तक तीन दिन निकल चुके हैं। सोमवार को होली का अवकाश रहा। इसके बाद 26 व 27 मार्च को नामांकन होगा। अभी तक कोई नामांकन नहीं हुआ है। अब तक भाजपा प्रत्याशी समेत कुल 22 प्रत्याशियों ने 23 नामांकन पत्र लिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed