फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   election discussion contineu afer voting

मतदान के बाद भी ठंडा नहीं हुआ चुनावी चर्चाओं का बाजार, परिणामों पर टिकीं सबकी नजरें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
election discussion contineu afer voting
रामपुर। जिले में विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हुए करीब सप्ताह भर का समय हो गया है। इसके बाद भी आज भी चौराहों से लेकर बाजारों तक में चर्चा में चुनाव ही शामिल हैं। मतदान के बाद अब हर कोई परिणाम को लेकर चर्चा कर रहा है। हालांकि परिणाम के लिए अभी 17 दिन का इंतजार और है, लेकिन ये समय प्रत्याशियों से लेकर समर्थकों और आम जनता तक के लिए काफी बेसब्री भरा गुजर रहा है।
विज्ञापन

जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 14 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मतदान के बाद जहां पार्टी समर्थकों और एजेंटों ने हार-जीत के गुणा-भाग करते हुए अपने-अपने आंकड़े प्रत्याशियों के सामने रख दिए हैं तो वहीं अब हर किसी को परिणाम का इंतजार है। मतदान और मतगणना के बीच 24 दिन का अंतराल था जिसमें से करीब एक सप्ताह का समय गुजर चुका है लेकिन, परिणाम को लेकर हर किसी का समय बड़ी बेसब्री से गुजर रहा है। शायद यही वजह है कि मतदान निपटने के सप्ताह भर बाद भी हर गली-मोहल्ले से लेकर चाय की दुकानों और चौपालों तक चर्चा सिर्फ चुनावी ही हो रही है। कोई चुनाव में ध्रुवीकरण के मतदान पर असर को वजह बताते हुए अपने कयास लगा रहा है तो कोई प्रत्याशी की छवि और जनता में पकड़ को लेकर अपने कयास लगा रहा है। चर्चाओं का यह दौर अभी 17 दिन और चलेगा और 10 मार्च को परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed