{"_id":"652f8bb94567f578e60ea645","slug":"elderly-woman-shot-dead-in-land-dispute-in-rampur-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: रामपुर में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, देवर ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: रामपुर में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, देवर ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Wed, 18 Oct 2023 01:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:09 PM IST
सार
रामपुर जिले में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात हुई। देवर ने ही भाभी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विपाल करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर जिले के मिलक में जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मिलक तहसील के विक्रमपुर तरव्वा गांव में यह घटना हुई। बीती रात करीब 1:30 बजे गांव निवासी नारायन अपने दो साथियों के साथ अपनी भाभी नत्थो देवी (60) के घर मे घुस गया। आरोपी ने कमरे में सो रही नत्थो देवी को गोली मार दी।
गोली की आवाज से दूसरे कमरे में सो रहा नत्थो देवी का पुत्र नेमचंद उठा। बाहर आकर देखा तो नारायन अपने दो साथियों के साथ घर से भाग रहा था। मां को खून में लथपथ देख बेटे ने शोर मचाया। युवक ने दूसरे चाचा रोशन लाल को बुलाया।
विज्ञापन
नेमचंद और चाचा घायल नत्थो देवी को लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन नत्थो देवी ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीओ केएन आनंद ने पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। सुबह आठ बजे फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल के नमूने लिए। पुलिस जांच में जुटी है।