फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   eid miladunnabi celibration in rampur

रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा

Thu, 24 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
eid miladunnabi celibration in rampur
हर तरफ खुशी का माहौल, हाथों में मजहबी परचम और जुबां पर नारा-ए-तकबीर अल्ला हो अकबर, नारा-ए-रिसालत या रसूल्ललाह। फिजां में महकती गुलाब और इत्र की खुशबू। नात पाक का नजराना पेश करतीं तालिबे इल्म की टोलियां और नबी की शान में तकरीर करते उलमा। गुरुवार को शहर में निकाले गए ये जुलूस-ए मोहम्मदी का।
विज्ञापन



हुजूर रहमते आलम 12 रबी उल अव्वल मुताबिक 20 अप्रैल 571 ईस्वी बरोज पीर सुबह सादिक के वक्त दुनिया में तशरीफ लाए। आपकी आमद पर पूरी कायनात रोशनी से जगमगा उठी। लिहाजा बरोज जुमेरात हर तरफ खुशी का महौल था। बाद नमाज फज्र जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन



मदरसों और मोहल्लों से जुलूस किला मैदान पहुंचने लगे थे। फैजाने जमाली, मर्कजी दर्सगाह, अलजामेआतुल इस्लामिया, जमाले मुस्तफा, खानकाहे नूरिया, मदरसा एजाजुल उलूम से निकाला गया जुलूस भी किला पहुंचा। जुलूस अंजुमन फैजाने जमाल के सदर शाह फरहत अहमद जमाली की कयादत में नारा-ए-तकबीर अल्लाहो अकबर के साथ सर्राफा बाजार की जानिब रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्वालानगर में लाइन वाली मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी इमाम सैयद मोहम्मद नूरानी, सदर मोहम्मद हनीफ, नायब सदर यूसुफ, नईम शम्सी, नवाब दूला खां, हाजी इकबाल, कारी गुलाम नबी की कयादत में निकाला गया। ज्वालानगर और अजीतपुर का जुलूस शौकत अली रोड से होता बड़े जुलूस में शामिल हो गया।


इसी तरह राजद्वारा और मंसूरपुर से भी जुलूस निकाले गए। जुलूस जच्चा-बच्चा सेंटर, सर्राफा बाजार, पान दरीबां, गुईया तालाब, इमली झूले वाली, थाना पाखड़, बजौड़ी टोला, होता हुआ आस्ताना-ए- आलिया जमालिया पहुंचा। जुलूस में मदरसों के तालिबे इल्म की टोलियां नात पाक पढ़ रही थीं। उलमा नबी की शान में तकरीर कर रहे थे।



हर तरफ गुलाब और इत्र की खुशबू महक रही थी। खुशी में आशिके रसूल आतिशबाजी भी छोड़ रहे थे। आस्ताना-ए-आलिया जमालिया में दुआ के साथ जुलूस का खत्म हो गया। जुलूस में आस्ताना आलिया जमालिया के नायब सज्जादानशीन शाह फहद अली जमाली, शाहिद अली खां जमाली, आरिफ जमाली, बाकर खां, अथहर जमाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed