फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   eid imladunnabi

जोशो-खरोश से मनाएं ईद मिलादुन्नबी

Tue, 22 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
eid imladunnabi
ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। अंजुमनों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी पूरी कर ली हैं। अंजुमनें हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश जोशो-खरोश से मनाने की अपील कर रही हैं। उलमा ने कुछ जरूरी हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन



मिडल स्कूल के नजदीक मो. जुबैर जमाली के आवास पर हुई मीटिंग में मौलाना अब्दुल सत्तार ने कहा कि अल्लाह तआला का बड़ा एहसान है कि हमें अपने हबीबे पाक रहमतुल्लि आलमीन सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की उम्मद में पैदा फरमाया। हमारी जिम्मेदारी है कि उस रसूले पाक की पैदाइश के दिन पर खुशी का इजहार करें।
विज्ञापन



मौलाना ने कहा कि मोहसिने इंसानियत अलैहिस्सलातो वसल्लम का जश्ने विलादत जोशो खरोश के साथ मनाएं। 12 रबी उल अव्वल को निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी में शरीक होकर अपनी मुहब्बत और इज्तेमाइयत का इजहार करें। मीटिंग में मोहम्मद जुबैर जमाली, अब्दुल मलिक नक्शबंदी, उवैस नूर, फुरकान, वसीम रजा, गुलजार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटवाई में भी आल इंडिया जमात रजाए मुस्तफा की जानिब से 24 दिसंबर को जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। तंजीम के कारकुन तैयारी में जुट गए हैं। मीटिंग में बताया कि नदनऊ, बहपुरा, सोहना, घोसीपुरा, हुसैनगंज, मदारपुर, नवाबनगर के जुलूस तमाम रास्तों से गुजरते हुए पटवाई पहुंचेंगे। जुबैर शम्सी की साप्ताहिक बाजार में जलसा होगा।



अलजामेअतुल इस्लामिया पुराना गंज के नायब सदर सगीर अहमद अजहरी, मुफ्ती नजफ अली कादरी, मुफ्ती अली अहमद उस्मानी, मौलाना अरशदअली रजवी, कारी यासीन अंसारी, मौलाना नाजिल रजा रजवी और मौलाना सैयद मुहम्मद जबीहउल्लाह ने नगर पालिका के चेयरमैन से मुलाकात कर सफाई के बेहतर इंतजाम कराने का मुतालबा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed