{"_id":"5f2461fe8ebc3e63785ee9fd","slug":"effect-of-corona-on-rachabandhan-rampur-news-mbd357717510","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लॉकडाउन से त्योहारी बाजार पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक लॉकडाउन से त्योहारी बाजार पर पड़ेगा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सोमवार को रक्षाबंधन है। इससे पूर्व बाजारों में जमकर खरीदारी होती है, जिससे व्यापारियों का कारोबार बढ़ता और मुनाफा भी मिलता है। लेकिन, इस बार रक्षाबंधन के पूर्व की खरीदारी पर साप्ताहिक लॉकडाउन का साया है। ऐसे में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर सजने वाले बाजार से लेकर कारोबार तक पर असर पड़ेगा। व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों का दावा है कि साप्ताहिक लॉकडाउन, पूर्व के लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के डर के कारण बाजार में करीब पचास फीसदी तक का कारोबार प्रभावित है।
ईद, अक्षय तृतीया, रामनवमी समेत अन्य त्योहारों के बाद अब रक्षाबंधन के बाजार और कारोबार पर भी कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। रक्षाबंधन से दो दिन पूर्व से रक्षाबंधन के दिन तक बाजारों में राखी की दुकानें, मिठाई की दुकानों का कारोबार सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रहता है। रक्षाबंधन पर राखी, मिठाई की जबरदस्त बिक्री इस बार काफी कम रहेगी। इसकी तीन प्रमुख वजह हैं। एक तो कई माह के लॉकडाउन और अनलॉक में लॉकडाउन की कई शर्तों के कारण बाजार और कारोबार काफी प्रभावित हुआ है, दूसरा रक्षाबंधन सोमवार को है और इससे ठीक पहले शनिवार-रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन होने के कारण न तो दुकानें खुलेंगी और न ही लोग बेवजह बाहर निकल सकेंगे। तीसरा लोगों में कोरोना संक्रमण के डर के कारण बाहर निकलने से लेकर भीड़ में जाकर खरीदारी करने और दुकानों पर बने सामान के प्रयोग को लेकर डर है। ऐसे में इन तीनों कारणों के चलते रक्षाबंधन का बाजार पचास फीसदी तक कम रहने की आशंका जताई जा रही है, जो कि व्यापारियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है।