फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   e bus manufactering start in rampur

रामपुर में लगेगी ई-बस बनाने की फैक्ट्री

Thu, 17 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
e bus manufactering start in rampur
मोदी ग्रुप ने रामपुर में ई-बस मैन्यूफैक्चरिंग की योजना बनाई है। इसके लिए कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों से बातचीत जारी है। डेमो के लिए एक ई-बस 15 फरवरी को और दूसरी बस मार्च महीने के दौरान रामपुर लाई जाएगी। मैन्यूफैक्चरिंग संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इस रामपुर मेें ई-बस का उत्पादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



इसकी जानकारी मोदी ग्रुप के चेयरमैन डा. बीके मोदी ने दी। बृहस्पतिवार को रामपुर पहुंचे डा. बीके मोदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी कोशिश रामपुर में इंडस्ट्री के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा तो बहुराष्ट्रीय कंपनियां खुद ही निवेश के लिए आगे आएंगी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि तीन माह के अंदर रामपुर में सोलर लैंप की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू हो जाएगी। नौ माह के अंदर एलईडी का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके बाद कंपनी की योजना ई-बस की मैन्यूफैक्चरिंग करने की है। अभी देश में ई-बस की मैन्यूफैक्चरिंग नहीं होती है। चीन से दो ई-बसें मंगाई गई हैं, जिसे रामपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीन से जो दो ई-बस यहां पर आएंगी उसे मोदी स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-बस की मैन्यूफैक्चरिंग कास्ट तो ज्यादा है, लेकिन रनिंग कास्ट कम है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ई-बस काफी उपयोगी है। प्रदूषण को नियंत्रित करने में ई बस मददगार सिद्ध होगी।



बीके मोदी ने रामपुर में ग्लोबल इंटरनेशनल भी स्कूल शुरू करने की बात कही। इसके लिए सिंगापुर के ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल से बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश रामपुर में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की सुुविधा को बेहतर बनाना है। उन्होंने यहां पर मल्टीप्लेक्स बनाने की भी बात कही। इस मौके पर अखिलेश सक्सेना, एस रहमान, गौरव आर्य व सुनील शर्मा सहित कंपनी के अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed