फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   durga poojan in rampur

माता के घट में किया दर्पण विसर्जन

Thu, 22 Oct 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
durga poojan in rampur
नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों पर मां की भक्ति का रंग छाया रहा। माता की भक्ति में सराबोर भक्तों ने माता के जयकारों के साथ देवी पूजन किया। नगर में कई स्थानों पर आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सवों में नवमी और दशमी का पूजन किया गया।
विज्ञापन



सिविल लाइंस में बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जा रहे श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजन में गुरुवार को सुबह करीब दो घंटे तक नवमी पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों ने माता को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद दशमी पूजन किया गया। दशमी पूजन के बाद भक्तों ने माता के घट में दर्पण विसर्जन किया।
विज्ञापन



दर्पण विसर्जन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुर्गा पूजा में शुक्रवार को सिंदूर उत्सव और मूर्ति विसर्जन होगा। भक्त दोपहर करीब बारह बजे माता की प्रतिमा के साथ मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान डा. एसपी अधिकारी, श्यामा प्रसाद दास, एके चक्रवर्ती, अशोक दास, सपन कुमार राय, सम्राट मित्रा, मलिना मंडल, मिलन मंडल, डा. एसके रॉय, मीना रॉय, शुभम दास, मिथुन दास, चंदन, अर्पित मंडल, प्रशांत दास, शांतनु बरात, रितुपर्णा सेन गुप्ता, अल्पना दास, अनीमा बनर्जी, ज्योति, अंजलि दास, सपना अधिकारी, शिप्रा दास आदि मौजूद रहे।



ज्वालानगर रामलीला मैदान में संस्कृति प्रेरणा मंच की ओर से आयोजित किए जा रहे श्री दुर्गा पूजा में गुरुवार को सुबह माता को भोग लगाया गया और आरती की गई। इसके बाद दोपहर में हवन यज्ञ और पूर्ण आहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रजा टेक्सटाइल में आयोजित हो रहे मां खीर भवानी दुर्गा पूजा महोत्सव में भी माता का पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed