फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   duplicate tea godown

पकड़ा नकली चाय का गोदाम, दुकानदार धरा

Fri, 12 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Fri, 12 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
duplicate tea godown
रामपुर में मिस्टनगंज मंे नकली चाय की पत्ती बेचने के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस

विज्ञापन

शहर में नकली चाय बेचे जाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। डीलर की शिकायत के आधार पर की गई पुलिस व प्रशासन की ओर से की गई छापेमारी के दौरान नकली चाय के दस बोरे बरामद किए गए हैं। केसर चाय के नाम से बेचे जानी वाली यह चाय एक्सपायर्ड भी हो चुकी थी। फिलहाल दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।             

दूध, दही,चीनी के साथ ही अब नकली चाय बेचे जाने का भी धंधा शहर में चल रहा है। शहर में नकली चाय बेचे जाने के धंधे का भंडाफोड़ बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के आधार पर हुआ। शहर में पुराना गंज स्थित केसर चाय के स्थानीय प्रबंधक जुबैर अहमद ने डीएम-एसपी से शिकायत की कि शहर के मिस्टन गंज में नकली केसर चाय बेची जा रही है। इस शिकायत के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश के नेतृत्व में खाद्य विभाग, पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने दोपहर के वक्त मिस्टन गंज स्थित गुड्डू की दुकान पर छापा मार दिया।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान चाय बेचे जाने की बात पूछी गई तो पहले तो उसने चाय बेचे जाने की बात से इंकार किया और फिर इसके बाद जब तलाशी ली गई तो यहां पर केसर चाय के दस बोरे मिल गए। तलाशी के दौरान केसर चाय मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने चाय के सैंपल भर लिए। इस दौरान चाय के पैकेट पर फरवरी 2015 भी तारीख पड़ी थी। अफसरों के मुताबिक यह चाय एक्सपायर्ड हो चुकी थी। दुकानदार को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाद में धोखाधड़ी कर केसर चाय बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मुकदमा केसर चाय कंपनी के स्थानीय प्रबंधक जुबैर अहमद की ओर से दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।            
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed