फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Door-to-door garbage collection will start in 15 wards

Rampur News: 15 वार्डों में शुरू होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection will start in 15 wards
15वें वित्त से बजट मिलने के बाद पालिका ने जारी किए टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। नगर पालिका जल्द ही 15 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करेगी। पालिका को 15वें वित्त से इसके लिए बजट जारी हो गया है। बजट मिलने के बाद पालिका ने 15 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर जारी किए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में अभी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। कुछ वार्डों की एक-दो गलियों में ही कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। नगर पालिका ने तीन साल पहले ही इसके लिए वाहन खरीद लिए थे, लेकिन कंपनी नहीं मिलने के कारण अधिकांश वाहन पालिका के वर्कशॉप में खड़े हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को दो जून को ‘सफाई उपकरण में नौ करोड़ साफ... शहर फिर भी गंदा’ शीर्षक से प्रकाशित किया था जिसमें बताया गया था कि उपकरण होने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका ने इसका संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ने छह जून को 15 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। पालिका के अनुमान के अनुसार इन 15 वार्डों में एक वर्ष तक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह बजट 15वें वित्त से मिलेगा। अब देखना होगा कि टेंडर प्रक्रिया में कितनी कंपनियां भाग लेती हैं। पालिका का दावा है कि एक-दो महीने के भीतर इन वार्डों में कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा।
0000
योजना सफल रही तो बचे 28 वार्ड में अगले वर्ष शुरू होगा कलेक्शन
नगर पालिका क्षेत्र में 43 वार्ड हैं। पालिका के अनुसार पहले 15 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन शुरू कराया जाएगा। योजना सफल रही तो बचे 28 वार्डों में अगले चरण में एक साल बाद कूड़ा कलेक्शन शुरू होगा। इसमें 11 से 12 करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे।
0000
पालिका की ठोस अपशिष्ट प्रबंध नियमावली-2016 लागू
नगर पालिका ने ठोस अपशिष्ट प्रबंध नियमावली-2016 को पूर्व में बोर्ड से पारित करा लिया था, लेकिन उसका गजट नोटिफिकेशन नहीं हो पाया था। अब इसका गजट नोटिफिकेशन हो गया है। अब पालिका कूड़ा प्रबंधन शुल्क इसी गजट के अनुसार वसूलेगी।
0000
कंपनी को प्रति टन कलेक्शन के हिसाब से होगा भुगतान
टेंडर की शर्तों के अनुसार ठेका प्राप्त करने वाली कंपनी वार्डों में सर्वे करेगी। सर्वे में घरों, किराएदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बल्क वेस्ट जेनरेटर की संख्या का आकलन किया जाएगा। तीन महीने बाद कंपनी यूजर चार्ज की वसूली शुरू करेगी। पालिका कंपनी को वाहन उपलब्ध कराएगी। श्रमशक्ति और वाहनों में ईंधन की व्यवस्था कंपनी करेगी। यूजर चार्ज से प्राप्त धनराशि कंपनी नगर पालिका की ओर से बैंक में खोले गए खाते में जमा करेगी।

00000000
15 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए पालिका ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर खुलने के बाद जल्द ही इन वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करा दिया जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed