फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dogs mauled a five-year-old girl to death in Suar

अब्बू की तलाश में घर से बाहर निकली थी: मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, ताऊ की कोशिश के बावजूद जिंदगी हारी नूर

Thu, 08 Jun 2023 06:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Jun 2023 06:01 PM IST
सार

गांव के बाहर कुत्तों का एक झुंड घूम रहा था। खूंखार कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उसे बुरी तरह नोच दिया।

विज्ञापन
Dogs mauled a five-year-old girl to death in Suar
पांच वर्षीय मासूम अल्शिफा नूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वार क्षेत्र के सोनकपुर गांव में पांच वर्षीय बच्ची को गांव के निकट खूंखार कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह नोच डाला। चीख पुकार सुनकर बच्ची का ताऊ उधर दौड़ कर आया तब कुत्ते बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जब तक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

सोनकपुर गांव निवासी तसवीर अहमद खेतिहर मजदूर है। वह गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे मजदूरी करने के लिए घर से निकल गया। उसकी पांच वर्षीय बेटी अल्शिफा नूर सुबह सोकर उठी तब वह अपने पिता को घर में न पाकर अकेली ही गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाहर कुत्तों का एक झुंड घूम रहा था। खूंखार कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उसे बुरी तरह नोच दिया। संयोग से उधर से गुजर रहे बच्ची के ताऊ ने जब रोने चिल्लाने और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर उधर गए। 

विज्ञापन

कुतों के चंगुल से बच्ची को बचाने के बाद वह उसे लहूलुहान हालत में सीएचसी लेकर पहुंचा, लेकिन यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की गर्दन पर गहरे घाव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed