{"_id":"63581dee1b888b12374a16fc","slug":"dogs-bitten-75-people-in-a-single-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: एक ही दिन में 75 लोगों को कुत्तों ने काटा, एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: एक ही दिन में 75 लोगों को कुत्तों ने काटा, एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे लोग
Tue, 25 Oct 2022 11:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:03 PM IST
सार
रामपुर में कुत्तों का आतंक कई सालों से है। कुत्तों के काटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कुत्ते कई जानवारों को भी अपना निवाला बना चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
जिले में कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को काटकर घायल कर देते हैं। दिवाली के दिन कुत्तों ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। दिवाली के बाद मंगलवार जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। सिर्फ जिला अस्पताल में ही 60 से अधिक लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो एंटी रेबीज लगवाने वालों की संख्या 75 से अधिक है।
विज्ञापन
रामपुर में कुत्तों का आतंक कई सालों से है। कुत्तों के काटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कुत्ते कई जानवारों को भी अपना निवाला बना चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार नगरपालिका और नगर पंचायत से की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समस्या नहीं हो सका है। कुत्तों की समस्या ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी है।
विज्ञापन
रामपुर के राम विहारी कॉलोनी में कुत्ते कई बछड़ों को अपना निवाला बना चुके हैं। इसकी शिकायत नगर पालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन भी कई गई थी, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रात के वक्त कुत्ते गलियों और सड़कों के किनारे झुंड बनाकर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
रात के वक्त आने-जाने वालों पर ये टूट पड़ते हैं। कई बार ये दो पहिया वाहनों के पीछे दौड़ लगाते हैं, जिसकी वजह से तेज गति से बाइक भगाने के चक्कर में कई हादसे भी हो चुके हैं। डॉक्टरों के मुताबिक दिवाली की रात कुत्तों ने बड़ी संख्या में लोगों को काटा है। इसके बाद लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।