फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   doctors will reach in rustic aera

ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से पहुंचेगी चिकित्सीय व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
doctors will reach in rustic aera
रामपुर। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन करके मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श व इलाज प्रदान किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमरौआ में भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसका जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शुभारंभ के उपरांत जिलाधिकारी ने मेले में विभिन्न प्रकार की जांच एवं परामर्श के लिए बनाए गए पटलों का निरीक्षण करके मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में डॉक्टर से विस्तार पूर्वक पूछताछ की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक गंभीर से गंभीर बीमारियों के इलाज की पहुंच सुनिश्चित कराने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक रविवार को कैंप का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव एवं बेहतर चिकित्सीय सेवा प्रदान करके संक्रमित बीमारियों के प्रसार पर रोग लगाना संभव हो सका है। प्रत्येक व्यक्ति को उसकी बीमारी का बेहतर इलाज उपलब्ध हो, इस दिशा में भी प्रशासनिक स्तर से कोई कमी नहीं रहेगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि चमरौआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 553 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया। साथ ही जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एवं शहरी क्षेत्र के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां कुल 11946 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श व इलाज किया गया, जिनमें 6053 बच्चे, 2016 महिलाएं एवं 3877 पुरुष शामिल हैं। मेले में ओपीडी बाल रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, टीबी जांच एवं उपचार, पैथोलॉजी सहित विभिन्न बीमारियों के लिए जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed