फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   do worship in house

रोजेदार घरों में कर रहे इबादत, प्रशासन पहुंचा रहा रसद-मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
do worship in house
रामपुर। शनिवार से मुकद्दस माह रमजान की शुरुआत हो गई। रविवार को भी रोजेदारों ने सुबह के वक्त सहरी खाई और इसके बाद नमाज अदा की। रात में तरावीह की नमाज अदा हुई और कलाम- ए- पाक पढ़ा गया। लॉकडाउन के कारण रोजेदारों ने पांच वक्त की नमाज और तरावीह की नमाज घरों में ही पढ़ी। मस्जिदों में पहले से तय इमाम समेत पांच लोगों ने ही नमाज अदा की।
विज्ञापन

अल्लाह की बेशुमार रहमतों का पाक माह रमजान शनिवार से शुरू हो गया है। रमजान माह में अल्लाह अपने नेक बंदों पर बेशुमार रहमतें बरसाता है। नेक बंदे भी दुनिया की सब बातें भूलकर सिर्फ अल्लाह की इबादत में ही अपना समय गुजारते हैं। इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लागू लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में सिर्फ तयशुदा पांच लोग ही ही नमाज अदा कर रहे हैं, वहीं इस बात को प्रशासन भी सुनिश्चित किए हुए है कि कहीं भीड़ न लगे और सामूहिक नमाज अदा न की जाए।
विज्ञापन

रोजेदारों की तमाम जरूरतों को लेकर प्रशासन मुस्तैद है और रोजेदारों को सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घरों पर ही की जा रही है। प्रशासन ने सहरी-इफ्तार के लिए खजले, ब्रेड-पॉव, कचरी-पापड़, नमकीन, फल आदि सभी खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति मोहल्लेवार सभी लोगों को घरों में ही सुनिश्चित की हुई। इसके लिए मोहल्ले वार पास जारी किए गए हैं, पासधारक सभी लोगों को घरों पर सामान दे रहे हैं। इसके साथ ही किसी भी अन्य आवश्यकता और मदद के लिए कंट्रोल रूम नंबर भी लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed