फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   do not use intoxicated items

जीवन को तबाह एवं बर्बाद करने का जरिया है नशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
do not use intoxicated items
रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मद्यनिषेध विभाग मुरादाबाद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना तथा मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशीले एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा जीवन को तबाह व बर्बाद कर देता है। आधुनिक जीवन के तनाव और समस्याओं ने व्यक्तियों को मादक द्रव्य से ग्रसित होने के प्रति बहुत अधिक असुरक्षित बना दिया है।
विज्ञापन

मद्यनिषेध अधिकारी गगन यादव एवं प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जो अपनी सृजनात्मकता व रचनात्मक के बल पर राष्ट्र निमार्ण की प्रक्रिया को आगे बढ़ावा देने में बहुत अधिक महत्व है। अत: उन्हें मादक द्रव्यों से दूर रहना चाहिए। महिलाएं अपनी कोशिश से नई नस्ल को मादक द्रव्यों के प्रयोग से छुटकारा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि माता-पिता बच्चों का ध्यान दें। आसपास के लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम अधिकारी रजिया परवीन एवं डॉ. शत्रुजीत सिंह ने छात्राओं की प्रस्तुतीकरण को सराहते हुए नशीले पदार्थों के खिलाफ जंग जारी रखने एवं अभियान चलाए जाने पर जोर दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में नूरसबा प्रथम, शालू एवं मुस्कान द्वितीय, अलीजा व अक्सा ने तृतीय तथा निदा शौकत व इंशा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। इस मौके पर डॉ. रजनी रानी अग्रवाल, डॉ. इफ्तेखार अहमद कादरी, डॉ. सबीहा परवीन, डॉ. सुनीता, डॉ. नागेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed