{"_id":"6140fba58ebc3ebd8a1f1e68","slug":"dna-test-will-be-done-in-the-case-of-rape-of-a-disabled-teenager-rampur-news-mbd402695170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले में होगी डीएनए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले में होगी डीएनए जांच
विज्ञापन
दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले में होगी मृत शिशु, पीड़िता व आरोपी की डीएनए जांच
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मृत शिशु, पीड़िता व आरोपी की डीएनए जांच होगी। इस संबंध में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को डीएनए जांच कराने को कहा है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांग किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया तो सनसनी फैल गई थी। इस दौरान परिजनों ने मृत बच्चे को खेत में दबा दिया गया। सुबह किशोरी को होश आया तो परिजनों ने उससे आरोपी का नाम पूछा। किशोरी गूंगी होने के कारण कुछ भी नहीं बता सकी। परिजनों ने फोटो दिखाए, तो किशोरी ने पड़ोस के युवक के फोटो पर हाथ रख दिया। मामले की शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृत शिशु के शव को भी कब्र से बाहर निकलावकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब इस मामले में पीड़िता के गूंगी होने के कारण आरोप की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी, मृत शिशु व आरोपी तीनों के डीएनए की जांच करवाई जाएगी। यह जांच स्वास्थ्य विभाग करवाएगा, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग से कहा गया है। अभी पीड़ित किशोरी और मृत शिशु का डीएनए सैंपल भेजा जाएगा और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।