फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   DMA beat Shiva XI Milak by 2-1

Rampur News: डीएमए ने शिवा इलेवन मिलक को 2-1 से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
DMA beat Shiva XI Milak by 2-1
रामपुर। रामपुर हॉकी एसोसिएशन के तत्वाधान में फिजिकल कालेज मैदान पर आयोजित मेजर ध्यानचंद अंडर 15 जूनियर लीग हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में दयावती मोदी एकेडमी ने शिवा इलेवन मिलक को 2-1 से हराया दूसरा मैच अर्बन पब्लिक स्कूल व आईडेंडटीटी एजुकेशनल एकेडमी के बीच खेला गया जिसमे दोनो टीम 1-1 गोल से बराबर रही।फिजिकल कालेज मैदान पर चल रहे ध्यानचंद अंडर 15 जूनियर लीग हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैच में दयावती मोदी एकेडमी व शिवा इलेवन मिलक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंत में मोदी एकेडमी ने 2-1 जीत दर्ज की मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी जाकिर खां ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

दूसरा मैच अर्बन पब्लिक स्कूल व आईडेंडटीटी एजुकेशनल एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमे दोनो टीम 1- 1 गोल से बराबर रही। मैच की अंपायरिंग अजहर व दानिश ने की। टेक्निकल का काम इशरत मियां, आदिल मियां ने देखा। इस अवसर पर जोज़फ उर्फ यूसुफ अली खां, जीशान खां, वकार खां, अयूब खां, वसीम खां, सलमान मियां सहित अन्य मौजूद रहे। टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर जिला हॉकी सचिव मुख्तार खा ने सभी का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी फहीम कुरैशी के अनुसार 25 अगस्त को पहला लीग मैच चैंपियन क्लब व आईडेंडटीटी एजुकेशनल एकेडमी दूसरा मैच सनवे स्कूल बी टीम वा मोदी एकेडमी के बीच जायेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed