फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dma beat maharashtra team

पहले दिन डीएमए ने महाराष्ट्र को हराया

Wed, 02 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 02 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
dma beat maharashtra team
सीबीएसई नेशनल हाकी टूर्नामेंट कर्नाटक में बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन दयावती मोदी अकादमी की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को हरा दिया। यहां पर डीएमए की लड़कियों और लड़कों की टीम ने सफलता हासिल की। सीबीएसई नेशनल हाकी टूर्नामेंट का बुधवार को पहला दिन था।
विज्ञापन



यह टूर्नामेंट कर्नाटक के कुर्कग स्थित भारतीय विद्या मंदिर कालेज में सीबीएसई नेशनल हाकी टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर 19 में रामपुर के दयावती मोदी अकादमी की टीम का मुकाबला भारतीय विद्या मंदिर महाराष्ट्र की टीम के बीच हुआ, जिसमें डीएमए ने महाराष्ट्र को नौ गोल से पराजित कर दिया।
विज्ञापन



महाराष्ट्र की टीम कोई गोल नहीं दाग सकी। इसी तरह अंडर 14 बालिका में डीएमए का मुकाबला भारतीय विद्या मंदिर महाराष्ट्र की बालिकाओं के साथ हुआ। इस दौरान टीम ने रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र की लड़कियों को तीन गोल से पराजित कर दिया। डीएमए की ओर से आतिफा, शिवानी व आकांक्षा ने एक-एक गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र की लड़कियां भी कोई गोल नहीं दाग सकीं। टूर्नामेंट आठ दिसंबर तक चलेगा। यहां पर रामपुर से डीएमए के अलावा व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल, सेंट पाल्स स्कूल की टीम के भी छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर डीएमए की हाकी कोच विनीता त्यागी, इमरान उर रहमान के साथ ही सीबीएसई के बीएस जग्गी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed