फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dm distibuted kit to children

सींगनखेड़ा में बच्चों को बांटी पोषण किट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
dm distibuted kit to children
रामपुर। जिलाधिकारी ने सींगनखेड़ा में सुपोषित रामपुर-एक पहल के तहत गंभीर अतिकुपोषित बच्चों को सुपोषण किट वितरण कीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने दस बच्चों को पोषण किट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि कुपोषण से लड़ाई में सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चे के कुपोषित होने से उसके उज्ज्वल भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुपोषण बच्चे के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधक बनता है। इस दौरान अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी समझें और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति गंभीर बनें। कहा कि खाद्य पदार्थों के बेहतर परिणाम आने के बाद जिले में चिन्हित लगभग दो हजार गंभीर अतिकुपोषित बच्चों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से ये किटें मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने गांव में चिन्हित कुपोषित बच्चों का हालचाल जाना और उनके अभिभावकों से राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, शौचालय और आवासीय सुविधा के साथ-साथ बच्चों को कन्या सुमंगला योजना व बाल सेवा योजना का लाभ प्राप्त होने के बारे में जानकारी की। इसके बाद जिलाधिकारी ने कोटेदार को निर्देशित किया कि वह आगामी एक सप्ताह के अंदर कुपोषित बच्चों के परिवार का नियमानुसार राशन कार्ड जारी करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में कुपोषण की समस्या के समाधान के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर तैयार पोषण किट कुपोषण के लड़ाई में कारगर साबित हो रही है। इस मौके पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास पीके शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और सीडीपीओ दीपक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed