फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dm deputed resposiblity for counting

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए डीएम ने सौंपी अफसरों को जिम्मेदारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
dm deputed resposiblity for counting
रामपुर। विधानसभा चुनाव के तहत 10 मार्च को सुबह आठ बजे से नवीन मंडी परिसर रामपुर में मतगणना प्रारंभ होगी। आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना कार्य को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम से मतगणना हाल तक ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के पर्यवेक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार 34-स्वार के लिए उप निदेशक कृषि अशोक कुमार यादव, 35-चमरौआ के लिए अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा कुलदीप, 36-बिलासपुर के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति मिश्रा, 37-रामपुर के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार और 38-मिलक के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जीशान मलिक को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है, ये सभी अधिकारी मतगणना के दौरान ईवीएम एवं वीवीपट मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना हाल तक लाने के दौरान पर्यवेक्षण करेंगे तथा संबंधित रिटर्निंग ऑफीसरों के निर्देशानुसार मतगणना कार्य को संपन्न कराएंगे। मतगणना के दौरान आयोग के निर्देशानुसार समस्त प्रक्रियाओं को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक विधानसभा में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की भी तैनाती की है। विधानसभा स्वार में जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग बल राजवीर सिंह, नायब तहसीलदार स्वार शरद सिंह, विधानसभा चमरौआ के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम मोहित राय, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी अंकित कुमार, नायब तहसीलदार टांडा कृष्ण गोपाल मिश्रा, विधानसभा बिलासपुर के लिए एसडीओ आरके चंदाना, ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज गुप्ता, नायब तहसीलदार बिलासपुर अमरपाल सिंह, विधानसभा रामपुर के लिए डिप्टी सीवीओ डॉ. दिनेश चंद्रा, एडीएसटीओ दिनेश शर्मा, नायब तहसीलदार सदर शिव प्रकाश सरोज, नायब तहसीलदार सदर संजय कुमार तथा विधानसभा क्षेत्र मिलक के लिए सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी हर्षित जैन, सहायक अभियंता डीआरडीए उमराव सिंह और नायब तहसीलदार। मिलक अर्ची गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्होंने टेबुलेशन कार्य के लिए विधानसभा वार लेखा संवर्ग के कर्मचारियों की तैनाती के भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed