{"_id":"11fa096eb2a17ef21b9fbd557203af56","slug":"diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार सिख नहीं मनाएंगे दीपावली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सिख नहीं मनाएंगे दीपावली पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और सिखों की हत्या के खिलाफ सिख समाज ने दीपावली नहीं मनाने का एलान किया है। इसको लेकर शुक्रवार की रात सभी गुरुद्वारों के प्रधान, सिख जत्थेबंदियों और स्त्री सत्संग की मीटिंग में फैसला लिया गया। पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप के साथ बेअदबी की घटना सामने आई थी।
इसके विरोध में सिख समाज के लोग सड़क पर उतर आए थे। प्रदर्शन के दौरान कई लोग घायल हो गए और कई की मौत हो गई। सिख समाज के अवतार सिंह ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से सिखों में रोष हैं। सिख समाज के लोग इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे। सिख समाज 10 नवंबर को काला दिवस मनाकर रोष प्रकट करेंगे।
मीटिंग में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के प्रधान गुरजीत सिंह, गुरुद्वारा खालसा मोहल्ला के प्रधान मनोहर सिंह, गुरुद्वारा किला के प्रधान सुरिंदर सिंह, वीर खालसा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह, जगमोहन सिंह, निरवैर सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत कौर, चरण व मंजीत कौर सहित अन्य कई रहे।