{"_id":"6182caa9de167a4b581c1a94","slug":"diwali-fireworks-market-will-cross-six-crores-rampur-news-mbd408381815","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली: छह करोड़ के पार जाएगा आतिशबाजी का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली: छह करोड़ के पार जाएगा आतिशबाजी का बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। दिवाली पर आतिशबाजी बाजार पूरी तरह से रोशन हो गया है। दिनभर पटाखा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। छोटी दिवाली पर लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। जिले में दिवाली पर पटाखों का कारोबार करीब छह करोड़ रुपये के पार होने की उम्मीद है।
जिलेभर में प्रशासन की ओर से पूर्ण सुरक्षा का इंतजाम करते हुए शहरों और कस्बों में आतिशबाजी के बाजार लगवाए हैं। रामपुर शहर में भी चार स्थानों पर आतिशबाजी की दुकानों के लिए 89 लाइसेंस जारी किए थे। इन लाइसेंस धारक दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं। वहीं, तहसील मुख्यालयों पर भी आतिशबाजी की दुकानें प्रशासन द्वारा लगवाई गई हैं। दिवाली पर पटाखों की बिक्री बुधवार को दिनभर हुई। बृहस्पतिवार को भी दिनभर पटाखों की बिक्री होगी। कारोबारियों को रामपुर शहर में दो दिन में करीब ढाई करोड़ और इसके अलावा तहसीलों और कस्बों में पांच करोड़ से ज्यादा की आतिशबाजी की बिक्री होने की उम्मीद है।
सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच लगीं आतिशबाजी की दुकानें
रामपुर। कहीं अग्निकांड जैसी घटना न हो जाए, इसके लिए शहर में आतिशबाजी की दुकानों पर आग से बचने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र लगाए गए थे। दुकानों पर पानी से भरी बाल्टियां और बालू रखी गई थी। चारों स्थानों पर पानी के टैंकर रखे थे। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी चारों स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
शहर में कहां लगीं कितनी दुकानें
पनवड़िया नुमाइश मैदान..17
दुकानें शाहबाद रोड अजीतपुर...27 दुकानें
चीनी मिल के मैदान....18 दुकानें
गांधी समाधि के पास....27 दुकानें