{"_id":"ae0c51bfdf91aed897c37179b31f6172","slug":"district-seminar-of-bramhan-sabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शीर्ष ब्राह्मणों को ब्राह्मण रत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शीर्ष ब्राह्मणों को ब्राह्मण रत्न
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ब्राह्मण सभा की ओर से जनपदीय अधिवेशन और पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में पांच शीर्ष ब्राह्मणों को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही समाज के मेधावी युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
उत्सव पैलेस में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. रामभरोसे लाल शर्मा और प्रमिल कुमार शर्मा ने भगवान परशुराम और पं. मदन मोहन मालवीय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत पटके भेंट कर किया गया।
इसके बाद त्रिवेणी शंकर पांडे ने शंखनाद के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और स्वास्ति वाचन पंडित मनोज शर्मा ने किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने फैंसी ड्रेस, गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसका संचालन साधना शुक्ला द्वारा किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वैद्य मनोहर लाल शर्मा ने परशुराम चालीसा का पाठ किया और जेपी दीक्षित ने ब्राह्मणों में जन्म से निहित संस्कारों पर विचार रखे। कार्यक्रम में पंडित रामभरोसे लाल शर्मा, सीताराम शर्मा, सलिल शर्मा, वैद्य मनोहर लाल शर्मा और सरोजनी शर्मा को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया गया।
जिला महामंत्री आदित्य प्रकाश शर्मा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए पं. मदन मोहन मालवीय के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही हेमंत मनीषी शुक्ल और शुभि श्रोतिय को पीएचडी उपाधि मिलने और अर्पणा गौतम को आईपीएस में चयन होने पर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीना भारद्वाज, अनिल वशिष्ठ, संजय पाठक, अवधेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अमन वशिष्ठ, प्रदीप भारद्वाज, राजीव शर्मा, राकेश मिश्र, जागेश्वर दयाल दीक्षित, विनोद कुुमार शुक्ला, विशाल शर्मा, डा. रघुवीर शरण शर्मा, अनिल शर्मा आदि रहे।