{"_id":"60dcb6fa8ebc3e737521311b","slug":"district-panchayat-member-accused-of-making-market-on-government-land-put-red-mark-rampur-news-mbd394112257","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य पर सरकारी जमीन पर मार्केट बनाने का आरोप, लगाए लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य पर सरकारी जमीन पर मार्केट बनाने का आरोप, लगाए लाल निशान
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में लाल निशान लगाती राजस्व टीम के साथ पुलिस फोर्स। संवा
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान से दो दिन पहले ही वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य की मार्केट सरकारी नाले के ऊपर बने होने का मामला सामने आया है। इस बाबत कानूनगो, लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव ने पुलिस बल के साथ गांव जाकर जमीन की पैमाइश की। अवैध कब्जे को लेकर लाल निशान लगाए गए हैं। साथ ही अवैध कब्जा हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मामला तहसील सदर के ग्राम नगलिया आकिल का है। गांव निवासी अफसर अली जिला पंचायत के वार्ड 13 से समाजवादी पार्टी के समर्थन से चुनाव जीते हैं। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य ने गांव में नाले की जमीन पर मार्केट का निर्माण करा लिया। उन्होंने नौ दुकानें बनवाई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही कानूनगो मनोज गंगवार, लेखपाल विष्णु शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव रिजवाना शमीम अजीमनगर थाने से पुलिस फोर्स लेकर गांव में पहुंच गईं। राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश की, जिसके बाद अवैध कब्जे का मामला सही निकला। जांच में सामने आया कि अफसर अली की नौ दुकानें अवैध निर्माण की जद में आ रही हैं। कुछ ग्रामीणों के मकान भी नाले की जमीन पर बने होने की बात सामने आई। टीम ने अतिक्रमण पर लाल निशान लगा दिए। साथ ही अवैध निर्माण तुरंत हटाने के लिए कहा गया है।
हमें गांव में जलनिकासी के लिए नाला बनवाना है। इसमें कुछ दूरी का नाला बना हुआ है। ऐसे में हमने आगे नाला बनवाने के लिए प्रयास किया तो कई निर्माण थे। इसी वजह से हमने राजस्व टीम की मदद से पैमाइश कराई है, ताकि अवैध निर्माण को चिह्नित किया जा सके। अब नाला बनवाने के लिए अवैध निर्माण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
- रिजवाना शमीम, ग्राम पंचायत सचिव, नगलिया आकिल, रामपुर