{"_id":"602d70948ebc3ee92662a4a7","slug":"district-magistrate-launched-kisan-seva-app-rampur-news-mbd379995227","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने लॉन्च की किसान सेवा ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने लॉन्च की किसान सेवा ऐप
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने किसान दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में जनपद के किसानों को उनकी कृषि से जुड़ी जरूरतों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए रामपुर किसान सेवा एप लॉन्च किया। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य यह है किसानों को जितनी भी सुविधाएं उपलब्ध हैं या उनकी कृषि से जुड़ी जो भी जरूरतें हैं उन्हें पूरा करने के लिए किसानों को एक निर्धारित प्लेटफार्म पर मिल सकें।
एनआईसी रामपुर और कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए इस एप की विशेषताएं बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसान को खाद, बीज आदि की आसानी से उपलब्धता हो सके, इसके लिए ऐप पर किसान की जीपीएस लोकेशन से पांच किलोमीटर के दायरे में सभी खाद, बीज की दुकानें हरे रंग के प्रतीक के रूप में दिखाई देंगी। साथ ही पांच किलोमीटर के दायरे से बाहर जनपद की अन्य खाद बीज की दुकानें लाल रंग के प्रतीक के रूप में किसान के मोबाइल फोन में एप पर प्रदर्शित होंगी। एप पर जनपद की लगभग 400 दुकानों का डाटा अपलोड किया जा चुका है, जिसमें दुकान की जीपीएस लोकेशन, दुकान की फोटो और संचालक का मोबाइल नंबर भी दिया गया है, ताकि किसान सीधे दुकानदार से बात कर सके और अपनी जरूरत के अनुसार खाद बीज एवं अन्य खेती से जुड़ी सामग्री का भाव पता कर सकें और अपनी सुविधा के अनुसार उचित भाव वाली दुकान से खरीद सकें। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से किसानों को अपनी कृषि जरूरतों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। कृषि यंत्र के विक्रय केन्द्रों की जानकारी प्राप्त होगी। कृषक सीधे विक्रेताओं से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर सकेंगें तथा विक्रेताओं से बात कर कृषि निवेशों की उपलब्धता, मूल्य एवं कृषि सम्बन्धी जानकारियां प्राप्त कर उच्च गुणवत्ता के कृषि निवेशों को न्यूनतम मूल्य पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही कृषि से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान भी प्राप्त किया जा सकेगा। इससे कृषि निवेश विक्रेताओं में प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होगी तथा कृषकों को उचित गुणवत्ता के कृषि निवेश उचित मूल्य पर प्राप्त होगें। कृषक अपने नजदीक की फल, अनाज एवं सब्जी मंडी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगें तथा मंडियों में अपने उत्पादों का सही मूल्य पर विक्रय करने में भी सक्षम होंगे। इस एप के माध्यम से कृषक अपनी नजदीक की नर्सरियों की सूचना भी प्राप्त कर सकेंगे। एमएसपी पर अपने उत्पादों का विक्रय करने के लिए सरकारी क्रय केन्द्रों की लोकेशन आसानी से प्राप्त हो जाएगी, जिससे कृषक सहज रूप में अपनी उपज को विक्रय करने में सक्षम होंगे। एप पर विभिन्न जल संचयन संरचनाओं की जियो टैगिंग भी की जाएगी, जिससे जनपद में उपलब्ध जल एवं जल संचयन की सूचना भी प्राप्त कर सकेंगें। कृषि उपज के भंडारण एवं सुरक्षित रखरखाव के लिए एप पर जनपद में स्थापित भंडार गृहों, कोल्ड स्टोरेज एवं साइलो आदि का विवरण भी जियो टेगिंग के माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। जनपद के समस्त एफपीओ को भी एप से जोड़ा जा रहा है। इस एप को जिला कृषि कार्यालय रामपुर से लिंक प्राप्त करके डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है।