फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute, stone pelting in two communities over the Holika Dahan site in Sonkpur village

सोनकपुर गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर दो समुदायों में विवाद, पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute, stone pelting in two communities over the Holika Dahan site in Sonkpur village
स्वार। होलिका दहन स्थल को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। पथराव में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के थाना टांडा के गांव सोनकपुर में होलिका दहन स्थल को लेकर काफी समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ गया। बुधवार को वसंत पंचमी के अवसर पर एक समुदाय के लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर होलिका की सामग्री रखी गई थी। जिसका दूसरे समुदाय के एक परिवार ने विरोध किया था। गुरुवार सुबह दूसरे समुदाय ने होलिका दहन स्थल का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कहते हुए रखी सामग्री को हटाने को कहा। जिस पर समुदाय ने प्रत्येक वर्ष इसी स्थान पर होलिका दहन होने की बात कहते हुए विरोध किया। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने होली को स्वयं हटाना शुरू किया, इस दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौच शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए ओर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक समुदाय के घर के बाहर खड़ी बोलेरो और कार क्षतिग्रस्त हो गई और घर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। अन्य ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मामला दो समुदाय के बीच का होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम यमुनाधर चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल, टांडा थानाध्यक्ष माधो सिंह बिष्ट पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे दोनों समुदाय के लोगों को बमुुश्किल शांत कराया। इस दौरान एक पक्ष न्यायालय का आदेश न आने तक होलिका दहन उक्त भूमि पर न कराने पर अड़ा रहा। दूसरे पक्ष के लोग पूर्व वर्षों की तरह उक्त भूमि पर ही होलिका दहन की मांग करने लगे। जिस पर अधिकारियों ने होलिका दहन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात कर दिया। पुलिस ने दोनों समुदाय पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पूर्व की भांति न्यायालय का आदेश आने तक होलिका दहन इसी स्थल पर होगा। दोनों पक्षों से वार्ता जारी है।
- यमुनाधर चौहान, एसडीएम
गांव में पुन: कोई विवाद न हो इसके चलते होलिका दहन तक गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहेगा।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ स्वार
पिछले साल भी हुआ था विवाद
स्वार। पिछले वर्ष भी होलिका दहन को लेकर दो समुदाय में विवाद हो गया था। होलिका दहन से एक दिन पूर्व ही किसी शरारती तत्व ने होलिका में आग लगाकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया था। तत्कालीन सीओ एवं एसडीएम ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को बैठाकर होली स्थल पर ही जलाने की सहमति बनवाकर पुन: होली रखवाकर मामले को शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed