फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dispute reached at ssp

चेयरमैन के भतीजे व चौकी के रसोइये के बीच हुए विवाद की जांच को पहुंचे एएसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
dispute reached at ssp
रामपुर। मसवासी नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिओम मौर्य के भतीजे और मसवासी चौकी में रसोइये का काम करने वाले व्यक्ति के बीच हुए विवाद को लेकर बुधवार रात एएसपी जांच को पहुंचे। उन्होंने रसोइये और उसके परिजनों के बयान भी दर्ज किए। वहीं एसपी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रसोइये के खिलाफ दूसरे पक्ष की ओर से कराई गई क्रॉस एफआईआर लिखने वाले संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई को देहात पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला धीमरखेड़ा निवासी रामप्रकाश पुलिस चौकी में रसोइये का काम करते हैं। उनका आरोप था कि वो अपने बेटे कुनाल के साथ घर के पास नाले की सफाई कर रहा थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य के भाई आकाश मौर्य की किसी बात को लेकर रामप्रकाश से कहासुनी हो गई। उसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे मयंक मौर्य और आकाश ने अपने बेटे रवि के साथ मिलकर रामप्रकाश और उसके बेटे कुनाल की लात-घूसों और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें रामप्रकाश और उसका बेटा घायल हो गए। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे रवि मौर्य का आरोप है कि रसोइये के बेटे को उधार देने से मना करने पर रसोइये ने अपने दो बेटों निखिल और पवन के साथ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने रामप्रकाश की तहरीर पर एनसीआर और रवि मौर्य की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। इस बीच प्रकरण की जांच को बुधवार देर रात एएसपी डॉ. संसार सिंह मसवासी पहुंचे और रामप्रकाश व उसके परिजनों के बयान लिए। एसपी ने मामले में रसोइये के खिलाफ क्रॉस एफआईआर लिखने वाले संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी उठा मुद्दा
रामपुर। मसवासी पुलिस चौकी में रसोइये के खिलाफ क्रॉस एफआईआर करने का मामला सोशल मीडिया पर उठ गया। लोगों के ट्विट पर एसपी अंकित मित्तल ने ट्विट का जवाब देते हुए इस प्रकरण में पीड़ित के खिलाफ एफआईआर लिखने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोइये और उसके बेटे के साथ मारपीट मामले में एएसपी ने मौके पर जाकर जांच की है और बयान भी लिए हैं। इस मामले में पीड़ित के खिलाफ क्रॉस एफआईआर लिखने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
- अंकित मित्तल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed