फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute and scuffle between two groups over chilli purchase

Rampur News: मिर्च खरीद को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट

Thu, 11 Jun 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dispute and scuffle between two groups over chilli purchase
रामपुर। मसवासी के खुशहालपुर गांव में मिर्च की खरीदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट हुई। एक पक्ष ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खुशहालपुर निवासी प्रेम नारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मिर्च के बोरे का वजन दोबारा कराने को कहा था। आरोप है कि इस बात पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेम नारायण के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर उनके भाई और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिनके साथ भी मारपीट की गई। सभी ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एक पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पुलिस चौकी पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया।

चौकी प्रभारी सोहन पाल सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed