{"_id":"0f71b2f359e2ea8bbe2d6d7c34244729","slug":"died-in-mina-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिना हादसे में रामपुर के सबदर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिना हादसे में रामपुर के सबदर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
मिना हादसे में रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के इंड्री के हाजी सबदर अली की भी मौत हो गई। हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से 29 सितंबर को जारी की गई सूची में भी सबदर का नाम शामिल है। हालांकि इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं है। सबदर के परिजनों को उनके इंतकाल की खबर दूसरे हाजी ने दी है।
उन्होंने व्हाट्सएप पर उनके शव की तस्वीर भी भेजी है। भोट थाना क्षेत्र के इंड्री गांव निवासी सबदर अली (65) भी हज सफर पर गए थे। मिना में 24 सितंबर को शैतान को कंकड़ मारने की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान भगदड़ मच गई। हादसे की खबर सुनकर घरवालों ने उसी दिन सबदर अली को फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
बाद में सबदर के बेटे आरिफ ने उनके साथ हज यात्रा पर गए गांव के शराफत अली को फोन किया। शराफत ने जानकारी दी कि सबदर अली हादसे के बाद लापता हो गए हैं। आरिफ अली ने बताया कि 28 सितंबर को शराफत अली ने फिर फोन किया और बताया कि हादसे में उनके वालिद की मौत हो गई। साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप पर उनकी फोटो भी भेजी।
विज्ञापन
फोटो देखकर घरवालों को यकीन हो गया कि सबदर अली की हादसे में मौत हो गई। खबर सुनकर रिश्तेदार भी सबदर अली के घर पहुंचना शुरू हो गए हैं। उधर, मौत की खबर जिला प्रशासन और पुलिस को नहीं है।