फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dhamora, Patwai will learn ways of income from Gram Panchayat

धमोरा, पटवाई ग्राम पंचायत से सीखेंगे आय के तरीके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dhamora, Patwai will learn ways of income from Gram Panchayat
रामपुर। जिले में धमोरा, पटवाई ग्राम पंचायत की तरह ही अन्य ग्राम पंचायतें भी अपनी आय के साधन जुटाएंगी, ताकि गांवों के विकास को गति मिले। साथ ही ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर मिलें। इसके लिए पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने गांवों में सड़क किनारे स्थित ग्राम पंचायत की जमीन पर दुकानें, बरात घर आदि का निर्माण कराएं। जिससे उन्हें किराए पर दिया जा सके और ग्राम पंचायत की भी एक नियमित आय शुरू हो सके। यह आय गांव के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर जिले में 680 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें महज दो ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनकी अपनी आय है। इसमें धमोरा और पटवाई शामिल हैं। धमोरा में करीब 35 साल पहले ग्राम पंचायत की ओर से दुकानों का निर्माण कराया गया था। अब तक दुकानों की संख्या 40 हो चुकी है। इनमें दो दुकानों में बैंक संचालित हैं। दुकानों के किराए के साथ ही ग्राम पंचायत की ओर से बाजार की नीलामी कराई जाती है, जिससे इस साल साढ़े पांच लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर ग्राम पंचायत की प्रतिवर्ष की आय लगभग आठ लाख रुपये है। इसी तरह पटवाई ग्राम पंचायत में बाजार की नीलामी से प्रतिवर्ष करीब तीन लाख रुपये की आय होती है।
विज्ञापन

अब पंचायत राज विभाग की ओर से इन दो ग्राम पंचायतों का उदाहरण देते हुए बाकी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे भी अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में सड़क किनारे स्थित ग्राम समाज की भूमि पर दुकानें, बरात घर आदि बनवा दें, ताकि ग्राम पंचायतों की आमदनी सुनिश्चित हो सके। इससे प्रेरित होकर सनकरा के ग्राम प्रधान ने दस दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव दे दिया है, जिससे कि न सिर्फ ग्राम पंचायतों की आय बढ़ सके, बल्कि गांव के लोगों को भी रोजगार के नए संसाधन मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर में दो ग्राम पंचायतों की अपनी आय है। लिहाजा, हमने विचार किया कि कुछ ग्राम पंचायतें इसमें और बेहतर काम कर सकती हैं, जिससे उनकी आय भी शुरू हो जाएगी। इसी दिशा में अब सनकरा में काम होगा। जबकि, दूसरे गांवों में भी ऐसी संभावनाएं तलाशी जाएंगी, जिससे उस ग्राम पंचायत की आय हो सके।
दुर्गा प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed