{"_id":"62001c1da4cbc176c94513c9","slug":"deputy-cm-kashav-maury-will-come-today-rampur-news-mbd4181494195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों को साधने के लिए आज रामपुर आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों को साधने के लिए आज रामपुर आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को रामपुर आएंगे। वह जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। साथ ही रठौंडा शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में मीडिया से भी बात करेंगे। इसको लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। लिहाजा, प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं का भी रामपुर आगमन शुरू हो गया है। इसके तहत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को रामपुर आएंगे, जहां उनकी तीन सार्वजनिक सभाएं और एक सामाजिक वर्ग के लोगों के साथ बैठक होगी। सभाओं के जरिए वे पिछड़ों को साधने का प्रयास करेंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार मांगलिक ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को 11 बजे हेलीकॉप्टर से रामपुर आएंगे। वह शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ममता रानी के प्लाट में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर हेलीकॉप्टर से रठौंडा के लिए रवाना हो जाएंगे। वह 12 बजकर 20 मिनट पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में रठौंडा में आएंगे। यहां वे सबसे पहले शिव मंदिर जाएंगे, जहां पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। ढाई बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन रामपुर पहुंचेगा। दो बजकर 35 मिनट पर ग्राम अजीतपुर में आयोजित रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। तीन बजकर 35 मिनट पर वह उत्सव पैलेस कोसी मंदिर रोड आएंगे, सामाजिक वर्ग के अलग-अलग लोगों बातचीत करेंगे। साथ ही मीडिया से भी बात करेंगे। इसके बाद चार बजकर दस मिनट पर लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हो जाएंगे।