फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deny to go with husband

पति के साथ न जाने को लेकर पत्नी ने कोतवाली में किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
deny to go with husband
शाहबाद (रामपुर)। घरेलू विवाद में नाराज पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद पति-पत्नी में विवाद रहने लगा था। विवाद के चलते एक साल से पत्नी पति से अलग एक किराये के मकान में रह रही थी। बृहस्पतिवार को पत्नी शाहबाद कोतवाली पहुंच गई। नाराज महिला ने पति के साथ जाने से इनकार करते हुए कोतवाली में हंगामा किया। इस दौरान कोतवाली में तैनात दरोगा कमलेश कुमार और महिला कांस्टेबल मुनेश यादव ने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया। पुलिस द्वारा विवाहिता को उसके पति के साथ ससुराल भेजने के लिए कहा गया। इसी दौरान विवाहिता का अपनी मां के साथ काफी कहासुनी हो गई। पुलिस की लगभग ढाई घंटे की मेहनत के बाद विवाहिता को समझा-बुझाकर उसकी मां के साथ भेजना चाहा। लेकिन, मां ने भी विवाहिता को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह विवाहिता और उसकी मां को समझाकर उसके साथ रामपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed