{"_id":"6169c1b4187b0e626961b4dc","slug":"dengue-is-spreading-in-shahbad-many-apprehensive-found-rampur-news-mbd406276632","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद में डेंगू पसार रहा पैर, कई आशंकित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद में डेंगू पसार रहा पैर, कई आशंकित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। क्षेत्र में कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं और कुछ आशंकित पाए गए हैं। उन सभी का उपचार अपने-अपने निजी चिकित्सक द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ने अब तक किसी भी डेंगू की पुष्टि एवं आशंकित होने की बात नहीं की है और स्वास्थ्य विभाग इस बात से नकार रहा है।
पिछले हफ्ते में नगर शाहबाद व आसपास के क्षेत्र के कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिनका उपचार रामपुर-मुरादाबाद समेत नगर के कई निजी चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है। जबकि, कई लोग अभी डेंगू आशंकित हैं। उन सभी का उपचार भी निजी चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन, इन सबके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि एवं आशंकित होने की बात से इंकार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उनकी नजर में नगर व आसपास के क्षेत्र में कोई भी डेंगू आशंकित और पुष्टि वाला रोगी नहीं पाया गया है। जबकि, पिछले दो दिनों में नगर के मोहल्ला हकीमान निवासी अनिल, फर्राशान निवासी प्रशांत, सलमा, खटपुर निवासी जुबैर, हकीमान निवासी प्रेरणा एवं व्यापारी नेता मुकेश चन्द्र गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता समेत कई लोग आशंकित पाए गए हैं।
जिनका उपचार निजी चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है। सीएचसी के डॉ. केके चहल का कहना है कि हम रोजाना 15 से 20 सस्पेक्टेड लोगों की जांच डेंगू की करा रहे हैं। लेकिन, कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है, जो कस्बे में और आसपास में हैं। वह भी अपनी पॉजिटिव रिपोर्ट लेकर नहीं पहुंचे हैं। अभी तक कोई भी डेंगू आशंकित या पॉजिटिव नहीं पाया गया है, जो सुनने में आ रहे हैं उनकी जांच कराई जाएगी।