{"_id":"3125c215536e5d75f85d61ce3b9e7344","slug":"dengu-symptoms-found-in-three-person-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ समेत तीन डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ समेत तीन डेंगू की चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के डंक का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार डेंगू
विज्ञापन
पीड़ितों के सामने आने से लोगों में बुखार की दहशत कायम है। जिले में एक और
ग्राम विकास अधिकारी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में कुल तीन नए डेंगू के मरीज भर्ती किए गए हैं।
मौसम का मिजाज काफी कुछ ठंडा होने के बावजूद मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मच्छरों के खत्म न होने के कारण डेंगू का डंक अभी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कहीं डेंगू पीड़ित सामने आ रहे हैं तो कहीं बुखार पीड़ितों की मौत हो रही है। इससे जिले में अभी भी बुखार का खौफ लोगों के जेहन में हैं।
गुरुवार को मिलक क्षेत्र में एक बुखार पीड़ित की मौत हो गई। वहीं, गुरुवार शाम से शुक्रवार दोपहर तक जिला अस्पताल में तीन नए डेंगू के मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें एक ग्राम विकास अधिकारी भी हैं। टेलीफोन एक्सचेंज के निकट जौहर कालोनी निवासी शकील अहमद धमोरा-कमोरा के ग्राम विकास अधिकारी हैं।
विज्ञापन
उन्हें पिछले सप्ताह से बुखार आ रहा था जिस पर गुरुवार को परिजनों ने उनकी डेंगू की जांच कराई। जिसमें डेंगू की पुष्टि की गई है। इसके बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी जरीफ खां और रुद्रपुर निवासिनी नाजरीना भी शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती की गईं।