फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dengu symptoms found in seven person

डेंगू के सात और मरीज अस्पताल पहुंचे

Mon, 28 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में सात नए डेंगू पीड़ित और एक डेंगू आशंकित सामने आया है। निजी पैथोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर डेंगू वार्ड में सभी पीड़ित चिकित्सकों की देखरेख में हैं।
विज्ञापन



बुखार और खासकर डेंगू का कहर जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जिले में डेंगू पीड़ित सामने आ रहे हैं। कभी गांव में तो कभी शहर या फिर शहर से सटे हुए इलाकों में बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। लगातार डेंगू पीड़ित सामने आने पर किट की ओर से की जा रही डेंगू की जांच की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन



हालांकि सीएमओ की ओर से सख्ती किए जाने पर अब कुछ पैथोलॉजी लैब संचालक जांच रिपोर्ट के साथ में किट भी तीमारदारों को दे रहे हैं, जोकि तीमारदार चिकित्सक को दिखा सकते हैं। जिले में पिछले चार दिनों सात नए डेंगू पीड़ित और एक डेंगू आशंकित सामने आए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू वार्ड में पिछले चार दिनों में स्वार क्षेत्र के सोनकपुर गांव निवासी अब्दुल नफीस का बेटा नाजिर, पनवड़िया के रामकुमार का बेटा हरिओम, बिलासपुर के नगलिया कला निवासी अजीम अहमद की बेटा शाने अली, पनवड़िया रोशन बाग निवासी मोहम्मद उमर का बेटा उवैस, स्वार निवासी जलीस की बेटी निशा, बिलासपुर के धावनी गांव निवासी नाजिम की पत्नी शाहेनूर, अजीतपुर निवासी तस्वीर का बेटा जीशान को डेंगू पुष्टि होने के बाद भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed