फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand to State Minister to remove illegal encroachment from Gool

Rampur News: राज्यमंत्री से की गूल से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Demand to State Minister to remove illegal encroachment from Gool
रामपुर। बिलासपुर के ग्राम लाला नगला के मजरा अहमदनगर के लोगों ने रविवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से तहसील प्रशासन की ओर से की गई गूल की खोदाई को गलत बताया। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को बताया कि गूल पर अब भी लोगों का कब्जा है। प्रशासन ने पूरे गूल से कब्जा नहीं हटवाया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्यमंत्री ने एसडीएम को दोबारा से गूल की खोदाई कराने और अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम लाला नगला का मजरा अहमदनगर के तमाम लोग राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्यमंत्री को बताया कि उनके गांव में एक सरकारी गूल अहमदनगर गांव से लाला नगला गांव की ओर जाती है। उन्होंने बताया कि गूल पर गांव के ही कुछ किसानों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया और गूल की पुलिया क्षतिग्रस्त कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एक पक्ष के लोगों ने फर्जी तरीके से लाला नगला की तरफ से गूल की खोदाई कर महज औपचारिकता निभाई है। गूल की खोदाई प्रशासन को नहर विभाग के नियमानुसार करनी चाहिए और अवैध कब्जा करने वालों व पुलियों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने एसडीएम को फोन पर निर्देश दिए कि वह नियमानुसार नहर की खोदाई कराएं, ताकि नहर के पानी से किसान अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकें। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही नहर की खोदाई कराकर अवैध कब्जे के मामले का निस्तारण कर देंगे।
राज्यमंत्री से मिलने वालों में विजय लक्ष्मी, चरण सिंह, अंगनलाल, हरकिशोर, रवि कुमार लोधी, कल्याण सिंह, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed