फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   debt of kisan

‘कैबिनेट की पहली बैठक मेें पास होगा कर्ज माफी का वादा’

Mon, 27 Mar 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
debt of kisan
होली मिलन समारोह मे सांसद नेपाल सिंह कार्यकर्ताओ का अभिवादन करते हुए और मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता। अमर उजाला

विज्ञापन

सांसद डॉ. नेपाल सिंह ने कहा कि यूपी में पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल हर वादे को पूरा किया जाएगा। किसानों के कर्ज माफी का पहला प्रस्ताव पहली कैबिनेट की मीटिंग में पास होगा। यूपी अब तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।

उत्सव पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि अब प्रदेश में अब हमारी सरकार है। भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसके मुताबिक ही सभी वादे पूरे होंगे। किसानों को कर्ज माफी का प्रस्ताव पहली कैबिनेट की मीटिंग में पास होगा। अफसर अपनी मानसिकता को बदल लें।  पुरानी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन

उन्होंने चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मोहन लोधी की ओर इशारा करते हुए  कहा कि तुम्हारा विधायक हारा नहीं है।

वह आज भी विधायक से कम नहीं है। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। कहा कि सभी का विकास कराया जाएगा। किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चमरौवा से भाजपा के प्रत्याशी मोहन लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, प्रेमपाल सैनी, सुरेश राजपूत, प्रेमपाल सैनी, संजय पाठक, अशोक विश्नोई, भागीरथ गंगवार, चंद्रप्रकाश शर्मा, डा.शिशु पाल सिंह, ओमप्रकाश लोधी, अवधेश शर्मा, पंकज लोधी, राजीव मांगलिक, मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता, करतार सिंह लोधी, मनीष कथूरिया, जसवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलीप सक्सेना, फरहत अली खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed