फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Death of married woman under suspicious circumstances, report against husband including dowry murder

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति समेत के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death of married woman under suspicious circumstances, report against husband including dowry murder
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शाहाबाद थाना क्षेत्र के खरसौल गांव निवासी चंद्रकेश ने अपनी बेटी नीतू (28) की शादी 12 फरवरी 2020 को आगापुर गांव निवासी विजय से की थी। आरोप है कि बेटी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नही हुए। शादी के कुछ दिनों तक सही चला, लेकिन बाद में नीतू से पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर आए दिन परेशान करने लगे। आरोप है कि शनिवार रात को आरोपी लोगों ने नीतू को फंदा लगाकर मार डाला जिसकी जानकारी देर रात को मायके वालों को मिली। तब मायके वाले गांव पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तब हरकत में आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित ससुर आशा राम, पति विजय के अलावा माया, दीपक, और सविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed