फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody of young found in ground of power house

दो दिन से लापता युवक का शव शाहबाद बिजलीघर के खंडहर में मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
deadbody of young found in ground of power house
शाहबाद। दो दिन से लापता युवक का शव बिजलीघर के खंडहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। शव की शिनाख्त होने के बाद सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को साढ़े तीन बजे शाहबाद बिजलीघर के कर्मियों ने बिजली घर के अंदर खंडहर में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर शाहबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पड़े शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी बॉबी (27) के रूप में हुई। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। मृतक बॉबी की पत्नी नैन ने बताया कि उसका पति बॉबी सोमवार सुबह से घर से लापता था। रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद वह पति के इंतजार में थी। मृतक की पत्नी के अनुसार बॉबी नशे का आदि था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नशे की हालत में बॉबी की मौत हुई है। इस अचानक मौत से पत्नी समेत ससुरालियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बॉबी ने अपने पीछे पत्नी और आठ माह के बच्चे हसनैन को छोड़ा है। सूचना के बाद कोतवाल विजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed